CG POLICE ACTION : कांग्रेस नेता के घर रेड …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLICE ACTION : Raid on Congress leader’s house …

रायपुर। बिलासपुर के मस्तूरी गोलीकांड में पुलिस अब पूरी एक्शन मोड में है। फरार आरोपियों की तलाश में आधी रात करीब 1 बजे पुलिस टीम ने तोरवा के लालखदान इलाके में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर पर ताबड़तोड़ छापा मारा।

डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस फोर्स के साथ करीब ढाई घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली, लेकिन नागेंद्र राय पहले ही फरार हो चुका था।

इस दौरान मामला और गरमा गया जब परिजनों ने आधी रात छापेमारी का विरोध शुरू कर दिया। बहस और हंगामे के बीच पुलिस को कार्रवाई में दिक्कत भी आई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। लगातार छापेमारी जारी है और पुलिस का दावा है कि आरोपी ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाएंगे।

मस्तूरी गोलीकांड के बाद से ही पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा है और अब गिरफ्तारी बस समय की बात मानी जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related