CG NEWS: रायपुर NIT में खेलो इंडिया संवाद में शामिल हुए अरुण साव और तिलक वर्मा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Arun Sao and Tilak Varma attended the ‘Khelo India Samvad’ at NIT Raipur!

 

 

CG NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देशभर में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी और युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए।

 

देशभर के करीब 1600 स्थानों से 8 लाख से अधिक युवा ‘खेलो इंडिया संवाद’ से जुड़े। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में खेल शक्ति और युवा शक्ति को जोड़ने का अभियान है।

 

उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है और इससे परिवार के साथ-साथ देश का गौरव भी बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने भारत में आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि देश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। दूसरे देशों के साथ स्पोर्ट्स साइंस, कोचिंग, प्रशिक्षण और अनुभव साझा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

अरुण साव ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के पीछे हमेशा कठिन परिश्रम होता है। अपनी कमियों को दूर करके और बुराइयों को त्यागकर लगातार मेहनत करने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

 

उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। अरुण साव ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से असफलता मिलने पर निराश न होने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को कमजोर करता है और इससे किसी को लाभ नहीं हो सकता। देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य और क्षमता के बल पर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

तिलक वर्मा ने बताया खेल का महत्व

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी कई गुण विकसित करता है। खेल से कठिन परिस्थितियों का सामना करने, दबाव झेलने, टीम भावना बनाए रखने और मानसिक रूप से मजबूत रहने की क्षमता विकसित होती है।

 

उन्होंने फिटनेस, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी खेलों की भूमिका बताई। तिलक वर्मा ने कहा कि कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश के लाखों युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

 

युवाओं ने 2036 ओलंपिक को लेकर रखे सुझाव

‘युवा संवाद’ में NIT के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने देश के खेल अधोसंरचना विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सुझाव दिए। इसके अलावा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, नशामुक्ति और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

युवाओं ने शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर अपने विचार साझा किए।

 

युवाओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई। यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा ने कहा कि युवाओं को केवल सुझाव और पहल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने प्रयासों की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

 

उन्होंने युवाओं से अपने इनिशिएटिव में ओनरशिप की भावना के साथ काम करने और नेतृत्व, शासन-प्रशासन तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

खेल और युवा सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेल नीति और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का मंच मिला। कार्यक्रम में खेल सुविधाओं के विस्तार से लेकर प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व और नशामुक्ति तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में NIT के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो और माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी समेत NIT के प्राध्यापक, खिलाड़ी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राज्यपाल पर पोस्ट, हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : High Court strict on Governor's post बिलासपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : बिजली-पानी पर हाईकोर्ट सख्त!

CHHATTISGARH : High Court strict on electricity and water! बिलासपुर....