MAHADEV BOOK APP : DGGI takes major action against Mahadev Book, you will be shocked to see the figures
रायपुर। चर्चित महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पर DGGI रायपुर जोन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 26 अगस्त को दो Show Cause Notices जारी किए गए हैं।
DGGI के मुताबिक, 2020 से मार्च 2024 तक नेटवर्क की करीब ₹1.45 लाख करोड़ की Taxable Value सामने आई है। इसी आधार पर ₹40,603 करोड़ से ज्यादा GST की मांग प्रस्तावित की गई है।
जांच में करीब 2,000 पैनलों का नेटवर्क और रोजाना करीब ₹99 करोड़ तक की जमा राशि सामने आने का दावा किया गया है। विभाग ने सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत दर्जनों लोगों को नोटिस के दायरे में लिया है।
CG NEWS: रायपुर NIT में खेलो इंडिया संवाद में शामिल हुए अरुण साव और तिलक वर्मा!
DGGI का आरोप है कि इतने बड़े कारोबार के बावजूद GST रजिस्ट्रेशन नहीं लिया गया और टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म और बैंक खातों के जरिए लेनदेन किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
दोनों नोटिसों में क्रमशः 66 और 31 लोगों को Noticee बनाया गया है। हालांकि अंतिम कर देनदारी और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
₹1.45 लाख करोड़ का कारोबार, ₹40 हजार करोड़ से ज्यादा GST और करीब 2,000 पैनल—महादेव बुक मामले में DGGI की कार्रवाई ने बड़ा आंकड़ा सामने रखा है।
