10TH BOARD RESULT : Top with 499 marks… MP Board Result OUT!
रायपुर डेस्क। MP बोर्ड का हाईस्कूल रिजल्ट आ गया है और इस बार भी बेटियों ने बाजी मार ली। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 नंबर लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
कुल मिलाकर रिजल्ट ठीक-ठाक रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 73.42% रहा, लेकिन प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट सिर्फ 26.38% पर अटक गया, जो काफी कमजोर माना जा रहा है।
अगर लड़के-लड़कियों की बात करें तो छात्राओं ने फिर से बाजी मार ली। 77.52% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 69.31% रहा। मेरिट लिस्ट में भी लड़कियां आगे रहीं 378 में से 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं।
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का फर्क भी साफ दिखा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जबकि प्राइवेट का सिर्फ 8.64% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर इस बार का रिजल्ट कई सवाल छोड़ गया, जहां टॉपर्स चमके, वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस चिंता बढ़ा गया।

