CG HEATWAVE ALERT : अभी से 41°C… सोचो 5 दिन बाद क्या होगा! लू का अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG HEATWAVE ALERT : 41°C already… imagine what will happen in 5 days! Heat wave alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने सच में तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में ही तापमान 2-3 डिग्री बढ़ गया और हालात ऐसे हैं कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रायपुर में पारा 41 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग साफ कह रहा है कि अभी राहत नहीं मिलने वाली। अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री और चढ़ेगा, मतलब गर्मी और ज्यादा तगड़ी होने वाली है। सबसे बड़ी चिंता ये है कि 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना है, खासकर दोपहर के समय हालत और खराब हो सकती है।

डॉक्टर और प्रशासन दोनों अलर्ट पर हैं। लोगों को साफ सलाह दी गई है कि दोपहर 12 से 4 के बीच बाहर निकलने से बचें, ज्यादा पानी पिएं और खुद को धूप से बचाकर रखें। क्योंकि अगर लापरवाही की, तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related