CG PAPER LEAK UPDATE : IGKV पेपर लीक! परीक्षा रद्द, FIR दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PAPER LEAK UPDATE : IGKV paper leaked! Exam cancelled, FIR registered

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Sc द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी पेपर लीक की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। परीक्षा शुरू होने से पहले जानकारी सामने आने पर पेपर रद्द कर दिया गया और मामले में FIR दर्ज हो गई।

CHHATTISGARH : 74 हजार शिक्षकों को B.Ed ब्रिज कोर्स? बड़ा प्रस्ताव

सुबह 8:50 बजे कवर्धा से पेपर लीक की सूचना मिली। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सुबह 10:30 बजे होने वाली परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर FIR के निर्देश दिए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

अब समिति यह पता लगाएगी कि प्रश्नपत्र आखिर कहां से लीक हुआ और इसके पीछे कौन है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरस्त परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related