SAKTI BOILER BLAST : मुआवजे की हुई घोषणा , मृतकों के परिजनों को नौकरी का ऐलान

Date:

Sakti Boiler Blast: Compensation Announced; Jobs Declared for Families of the Deceased

SAKTI BOILER BLAST : छत्तीसगढ़ के सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में हुए खौफनाक बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिला दिया है।

इस हादसे में कुल 34 मजदूर इसकी चपेट में आए, जिनमें से 14 की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी घायल मजदूरों का इलाज रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

वहीं 4 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया हैं।

बड़े हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिवार के लिए 35 लाख रुपए और घायलों को 15 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

साथ ही घायलों के इलाज और मृतकों के परिवार के सदस्य को प्लांट में नौकरी पर सहमति बनी है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की हैं।

साथ ही सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सवाल आखिर यही है की ये हादसा है या लापरवाही?? मुआवज़े के चंद रुपयों से तिजोरी तो भर सकती है, लेकिन क्या वो सूना पड़ा घर और अपनों की कमी कभी भर पाएगी???

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related