CG RAID BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक साथ छापे, कई कारोबारियों के ठिकाने निशाने पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAID BREAKING: Simultaneous raids in Chhattisgarh, targeting the premises of several businessmen.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब और कोल घोटाले की जांच के बीच शुक्रवार सुबह EOW और ACB ने बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव और गरियाबंद में एक साथ कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर दबिश दी गई। टीमों ने दस्तावेजों के साथ वित्तीय लेन-देन और डिजिटल डिवाइस की भी जांच शुरू की है।

रायपुर में अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

राजधानी रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर और VIP स्टेट स्थित रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर टीम पहुंची। यहां दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। सुदर्शन शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।

राजनांदगांव से भिलाई-बिलासपुर तक दबिश

राजनांदगांव में करीब 20 अधिकारियों की टीम ने वैभव गोलछा के सनसिटी स्थित मकान और जय बग्गा के घर व व्यावसायिक परिसर में छापा मारा। दोनों को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताया जा रहा है।

भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के घर सुबह करीब 8 बजे टीम पहुंची। वहीं, बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोल कारोबारी शाहबाज खान के घर कोल लेवी मामले में जांच की गई।

गरियाबंद में ज्वेलर्स के ठिकानों पर भी कार्रवाई

गोबरा नवापारा और राजिम में विमल पारख और राजा पारख से जुड़े प्रतिष्ठानों शांति विजय, नवकार ज्वेलर्स और राजा पारख के घर पर भी छापेमारी हुई।

फिलहाल जांच एजेंसियों ने कार्रवाई में मिली सामग्री या दस्तावेजों को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड...

DULARCHAND YADAV CASE : अनंत सिंह को बड़ा झटका

DULARCHAND YADAV CASE : Big blow to Anant Singh पटना।...