RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : यूरोप टूर में रायपुर कारोबारी की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : Raipur businessman dies during Europe tour!

रायपुर. रायपुर के जाने-माने कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। अजय निहलानी 40 सदस्यीय भारतीय एजुकेशनल टूर दल के साथ यूरोप गए थे, जहां यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। खबर मिलते ही रायपुर में परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

CHHATTISGARH : खाद के लिए हाहाकार!

जानकारी के मुताबिक रायपुर से इस टूर में दो लोग शामिल थे। अजय के साथ मौजूद नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। परिवार ने भारतीय दूतावास, पीएमओ और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है ताकि जल्द से जल्द पार्थिव शरीर रायपुर पहुंच सके।

CHHATTISGARH : आत्मानंद भर्ती पर ब्रेक!

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री और संबंधित अधिकारियों से मदद की मांग की है। अब परिवार की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अजय निहलानी का पार्थिव शरीर कब तक रायपुर पहुंचता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related