CG JAIL SHOCK : 2 mobile phones in jail in one day, both with SIMs!
रायगढ़। जिला जेल में गुरुवार को एक के बाद एक दो मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया। पहला मोबाइल जेल के पीछे से बाहर से अंदर फेंका गया था, जबकि दूसरा जेल परिसर के 10 बिस्तर वाले अस्पताल से मिला।
दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे मिले हैं। जेल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा है। सिम किसके नाम पर हैं और मोबाइल से किन नंबरों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी मांगी गई है।
NANDIGRAM TWIST : ममता का समर्थन मिलते ही कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार
मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे, इसका जवाब तलाशने के लिए CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है। जेल अधीक्षक जीएस सोरी के मुताबिक, दोनों मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
