CG CYBER FRAUD : Opened the link to download the movie, teacher lost lakhs!
बालोद। सोशल मीडिया पर फिल्म डाउनलोड करने के चक्कर में बालोद के एक शिक्षक के खाते से 1.34 लाख रुपये पार हो गए। शिक्षक फेसबुक पर रील देख रहे थे, तभी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़ा विज्ञापन दिखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप डाउनलोड हुआ और मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर बाद बैंक खाता चेक किया तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन से रकम निकल चुकी थी।
CG JAIL SHOCK : जेल में एक दिन में 2 मोबाइल, दोनों में SIM!
बालोद जिले में तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में 6 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठगे जाने की शिकायत सामने आई है। दूसरे मामले में परिचित बनकर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2.66 लाख रुपये ठगे गए, जबकि एक किसान भी साइबर ठगी का शिकार हुआ है।
पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल जानकारी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
