Rahul Gandhi in Bhopal: राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की; कई सड़क पर गिरे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi in Bhopal: भोपाल (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल के दौरे पर हैं। आज यानी 3 जून को राहुल ने एमपी में संगठन सृजन अभियान का शंखनाद किया है। इस अभियान के जरिए राहुल एमपी में 23 साल बाद कांग्रेस की वापसी का प्लान बना रहे हैं। इसी कड़ी में जब राहुल भोपाल पहुंचे तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला।

राहुल के काफिले के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। वहीं, काफिला रुकने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया। राहुल की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में भोपाल एयरपोर्ट से जब उनकी कार कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ी तो रास्ते में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। राहुल के स्वागत में नारे लगने लगे। यही नहीं कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई कार्यकर्ता तो कार के सामने सड़क पर ही गिर पड़े।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले 23 सालों से वनवास काट रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी अब राज्य में नया नेतृत्व तैयार कर रहे हैं। अभी तक राज्य में कांग्रेस की कमान कमल नाथ और दिग्विजय सरीखे नेताओं के हाथों में रहती थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल संगठन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

संगठन सृजन अभियान के तहत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के कामों से अवगत करवाएंगे। जाति आधारित जनगणना इसका मुख्य मुद्दा होगा। कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे की राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रयासों के सामने भारत सरकार को झुकना पड़ा और तभी सरकार जाति आधारित जनगणना के लिए मानी है।

राहुल ने की बैठक

राहुल गांधी के भोपाल दौरे की बात करें तो कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जननायक राहुल गांधी जी ने भोपाल के रविंद्र भवन में #संगठन_सृजन_अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया.

अधिवेशन में की शिरकत
इसके बाद राहुल गांधी ने सांसदों और विधायकों के साथ संवाद में हिस्सा लिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रभारियों के साथ संयुक्त बैठक की। ढाई बजे रवींद्र भवन सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के अधिवेशन में भी राहुल गांधी ने शिरकत की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related