RAIPUR VIRAL PHOTO : Rahul and Chintamani together at the airport!
रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से सामने आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज एक-दूसरे के पास बैठे नजर आ रहे हैं। बस इसी एक फ्रेम ने राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
CG VIRAL VIDEO : हाई कोर्ट रोड पर युवतियों का खतरनाक स्टंट वायरल
चिंतामणि महाराज का राजनीतिक सफर भी चर्चा में है। वे पहले कांग्रेस से जुड़े रहे और संसदीय मंत्री रह चुके हैं। बाद में भाजपा में शामिल होकर सांसद बने। अब राहुल गांधी के साथ एयरपोर्ट पर दिखी उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
CG SCHOOL TIMING: स्कूलों का समय अचानक बदला, मचा हड़कंप!
हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ एयरपोर्ट पर साथ बैठे होने की तस्वीर है। दोनों नेताओं के बीच किसी राजनीतिक मुलाकात, चर्चा या बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद वायरल फोटो को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है और अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
