CG News: CM Vishnu Deo Sai flags off the train; ‘Somnath Swabhiman Sanskritik Yatra’ launched!
CG NEWS: रायपुर से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया।
इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 1000 विशिष्टजन गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
यह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 26 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ना है।
यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई ट्रेन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े चयनित लोग शामिल हुए।
यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागी सोमनाथ धाम पहुंचकर दर्शन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस सांस्कृतिक यात्रा में छत्तीसगढ़ के करीब 1000 विशिष्टजन शामिल हुए हैं। इनमें पद्म सम्मान प्राप्त हस्तियां, कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।
