CG VIRAL AUDIO: ‘मेले’ की आड़ में रिश्वतखोरी का ‘खेल’? भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महापौर का नाम आया सामने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

 

CG Viral Audio: A ‘game’ of bribery under the guise of a ‘fair’? Names of BJP District President and Mayor have surfaced!

CG VIRAL AUDIO: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कलाकेंद्र मैदान में आयोजित होने वाले ‘मीना बाजार’ और ‘स्वदेशी मेला’ का आयोजन विवादों के घेरे में आ गया है।

आयोजन की अनुमति में लेन-देन करने की चर्चा का एक कथित ओडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस कथित ऑडियो ने अंबिकापुर की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

हालांकि, इस वायरल ओडियो की  खबर चालीस  पुष्टि नहीं करता है।

वायरल ऑडियो में अनुराग मिश्रा और मेयर मंजूषा भगत की बातचीत होने का दावा किया जा रहा है।

इसमें अनुराग मिश्रा यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्होंने प्रस्ताव पास कराने के लिए पहले ही 3 लाख रुपए दिए थे।

बावजूद इसके उन्हें कलाकेंद्र ग्राउंड में मेला लगाने की अनुमति नहीं मिली। इस चर्चा में किसी राजनीतिक पदाधिकारी को भी पैसे देने की बात सामने आई है।

ऑडियो में सुना जा सकता है कि रकम वापस करने की मांग पर मेयर की ओर से बाद में मिलने की बात कही जाती है और घर आने के लिए कहा जाता है।

ऑडियो में अनुराग मिश्रा कह रहा है कि बीजेपी के जिला अध्यक्ष को वह 1 लाख रुपए देने गया था, लेकिन उन्होंने मुंह पर फेंक कर 4 लाख रुपए की डिमांड कर दी। वो इतना पैसा नहीं दे पाएगा। कलाकेंद्र मैदान में उसे बाजारद लगाना है, अफीम की खेती नहीं करनी है।

अनुराग मिश्रा, मेयर को दिए गए पैसे वापस मांग रहा है, जिस पर महापौर ने कहा कि अभी वह किसी प्रोग्राम में हैं। वह (अनुराग मिश्रा) उनके घर चला जाए, घर वालों को वह फोन कर देंगी और दिया गया पैसा लौटा देंगे।

अंबिकापुर नगर पालिका निगम की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि क्या ऑडियो वायरल हो रहा है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कलाकेंद्र मैदान में लगने वाले मेले के लिए 3 लाख रुपए लेने के सवाल पर मेयर बोलीं- इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

फिलहाल, इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच अभी बाकी है। हालांकि, अंबिकापुर की जनता अब इस मामले में आर-पार की स्थिति देखना चाहती है।

क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा, या फिर यह ऑडियो भी ‘राजनेताओं की मर्जी’ के आगे दबकर रह जाएगा?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related