JP NADDA DURG : Nadda’s attack on Congress and decreasing crowd in the meeting… What happened in the Durg program?
दुर्ग। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। यहां ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में जीत मिलने पर चुनाव प्रक्रिया को सही बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की बात करता है, लेकिन इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। आज देश को ऐसी अराजकता से बचाने की जरूरत है।
SIR के समर्थन में निकाली पदयात्रा
सभा के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। इसमें जेपी नड्डा भी शामिल हुए। भाजपा का कहना है कि इस अभियान के जरिए लोगों को मतदाता सूची के सही और अपडेट होने की जरूरत समझाई जाएगी। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जोड़ने और अपात्र नामों को नियम के मुताबिक हटाने पर जोर दिया जाएगा।
मंत्री केदार कश्यप ने भी कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
भाषण के दौरान खाली होने लगीं कुर्सियां
कार्यक्रम में शुरुआत में अच्छी भीड़ रही, लेकिन नड्डा के भाषण के दौरान कुछ लोग बाहर जाने लगे। उन्हें रोकने के लिए गेट पर आवाजाही रोक दी गई। वहीं, पदयात्रा को देखते हुए दुर्ग शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। दोपहर 12 से 2 बजे तक मिलने वाली नो-एंट्री की छूट भी नहीं दी गई।


