SONHAT DIVYANG CAMP : दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SONHAT DIVYANG CAMP : Disabled people get support for self-reliance

लोकेशन – बैकुंठपुर
रिपोर्ट – महेन्द्र पाण्डेय

कोरिया. कोरिया जिले के सोनहत में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने पहल की है। सोनहत सामुदायिक भवन में एडिप योजना के तहत निःशुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर लगाया गया, जहां 50 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए।

शिविर में सोनहत ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों से पहुंचे हितग्राहियों को उनकी जरूरत और दिव्यांगता के अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए।

इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन के साथ रोजमर्रा के कामों में आसानी होगी। विभाग का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहारा देकर उनकी जिंदगी को सुविधाजनक बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

शिविर में उपकरण मिलने के बाद हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और समाज कल्याण मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें काफी मदद मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के शिविरों के जरिए पात्र दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें जरूरी उपकरणों के लिए परेशान न होना पड़े।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : PSC अध्यक्ष नहीं, पदोन्नति अटकी!

CHHATTISGARH : No PSC Chairman, promotion stuck! रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक...