Lucknow Coaching Fire: 13 people burned to death in the coaching center fire; CM Yogi Adityanath cancelled his visit to Aligarh!
LUCKNOW COACHING FIRE : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
कई लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है, बचाव कार्य चल रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों के समुचित इलाज का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है।
एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।”
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
