IAS Shraddha Shukla: Cadre changed for Raipur’s daughter IAS Shraddha Shukla; she will now serve here!
IAS SHRADDHA SHUKLA : रायपुर की बेटी 2022 बैच की IAS अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। विवाह के बाद केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत उन्होंने अपने पति के साथ मध्यप्रदेश में सेवाएं देने का विकल्प चुना।
इससे पहले वह तेलंगाना कैडर में पदस्थ थीं। IAS श्रद्धा शुक्ला कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं।
कुछ माह पहले उनका विवाह मध्यप्रदेश कैडर के IAS अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ था।
इसके बाद उनका कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश आवंटित कर दिया गया।

