CG VIRAL VIDEO : Dangerous stunt of girls on High Court Road goes viral
विकास सामनानी – ब्यूरो चीफ, बिलासपुर
बिलासपुर. बिलासपुर के हाई कोर्ट रोड पर रील बनाने का जुनून भारी पड़ता नजर आया। तेज रफ्तार कार में सनरूफ खोलकर कुछ युवतियां बाहर निकलकर स्टंट करती दिखीं, जबकि चालक जिग-जैग तरीके से गाड़ी दौड़ा रहा था। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बिलासपुर के हाई कोर्ट रोड पर चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। pic.twitter.com/6j1Y0I7Kat
— Khabar Chalisa (@KhabarChalisa) June 22, 2026
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियां हाथ लहरा रही हैं और कार लहराते हुए सड़क पर दौड़ रही है। इस दौरान न सिर्फ उनकी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई थी।
CG SCHOOL TIMING: स्कूलों का समय अचानक बदला, मचा हड़कंप!
वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस कार नंबर और मालिक की पहचान के लिए हाई कोर्ट रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान होते ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर लोग भी इस तरह की स्टंटबाजी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लाइक्स और रील्स के लिए सड़क को स्टेज बनाना किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता देना है।
