तिफरा ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tragic accident on Tifra overbridge; young motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle!

बिलासपुर। तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज पर दो युवक बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ‘छोटा हाथी’ (मालवाहक) वाहन से जा टकराई।

इस दोहरी टक्कर में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related