PUNJAB ED RAID: मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED ने मारा छापा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Punjab ED Raid: ED raids premises linked to Minister Sanjeev Arora!

PUNJAB ED RAID: ED ने मोबाइल फोन की बिक्री से संबंधित कथित 100 करोड़ रुपये के GST धोखाधड़ी के सिलसिले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को नए सिरे से छापेमारी की कार्रवाई की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अरोरा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी से जुड़े एक मामले में दिल्ली-नोएडा और पंजाब के लुधियाना और जालंधर में छापेमारी जारी है।

इसी तरह, ईडी ने जालंधर में नगर निगम के ठेकेदार अमित बजाज के परिसर पर भी छापा मारा।

अमित और उनके बड़े भाई इंदरजीत बजाज पंजाब और गुजरात सहित अन्य राज्यों में नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों के प्रमुख ठेकेदार रहे हैं।

अरोड़ा पंजाब में विद्युत, उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उनके विभागों को अन्य मंत्रियों को आवंटित कर दिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related