SHEIKH HASINA RETURN : शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में तनाव बढ़ा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHEIKH HASINA RETURN : Tension rises in Bangladesh after Sheikh Hasina’s return announcement!

रायपुर। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी की घोषणा के बाद सियासी तनाव बढ़ गया है। देश के कई इलाकों में आगजनी, देसी बम धमाकों और झड़पों की घटनाएं सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालात को देखते हुए गोपालगंज में बाजार बंद रखने और बस सेवाएं रोकने का फैसला लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक महीने में 100 से ज्यादा जगहों पर बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने अब तक 50 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद अवामी लीग लगातार प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की प्रमुख मांगों में हसीना और नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेना, पार्टी पर लगा प्रतिबंध हटाना और जेल में बंद कार्यकर्ताओं को रिहा करना शामिल है।

शेख हसीना ने 16 दिसंबर यानी बांग्लादेश के विजय दिवस पर देश लौटने की इच्छा जताई है। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सत्ता छोड़ने के बाद से वह भारत में रह रही हैं।

अब उनकी वापसी की घोषणा के बीच बांग्लादेश में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सबकी नजर है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related