GO BACK CONGRESS : स्टालिन के दरवाजे पर ‘गो बैक कांग्रेस’ के पोस्टर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GO BACK CONGRESS : ‘Go Back Congress’ posters on Stalin’s door

रायपुर। परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन में खींचतान बढ़ती नजर आ रही है। DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता चेन्नई पहुंचे, लेकिन वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक कांग्रेस’ लिखे काले पोस्टर दिखाकर नाराजगी जताई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि परिसीमन बिल को लेकर नाराज सहयोगियों को साथ लाया जाए।

हालांकि, स्टालिन ने एक दिन पहले ही बिल के समर्थन का संकेत दिया था। NCP (SP) की ओर से भी शरद पवार के समर्थन की बात सामने आई है। ऐसे में कांग्रेस के लिए सहयोगियों को अपने रुख पर वापस लाना चुनौती बन सकता है।

DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष को परिसीमन बिल पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अब कांग्रेस को भी अपना पक्ष साफ करना चाहिए। बैठक के बाद स्टालिन अंतिम फैसला लेंगे।

समाजवादी पार्टी ने बिल का विरोध करने का ऐलान किया है और सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

अब सवाल है क्या पुराने गठबंधन के रिश्ते कांग्रेस की रणनीति बचा पाएंगे या INDIA ब्लॉक में दरार और गहरी होगी?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related