Breaking News : Furnace Ruptures at Prakash Industries; Chaos Ensues!
Breqking News : सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट के हादसे से लोग अभी उभरे नहीं थे कि अब प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हादसे की खबर आ रही है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में प्लांट का फर्नेश पंचर होने से लोहा बनने का लावा बाहर निकलने लगा, जिससे प्लांट के अंदर अफरा- तफरी मच गई।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम को प्लांट प्रबंधन ने साधारण घटना बताया है।
वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। इसी के चलते घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम पवन कोसमा को प्लांट के लिए रवाना किया गया है।

