NITU SHARMA YIAPL : Foreign CEO out, new face in!
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। लंबे समय से अटके विवाद के बीच आखिरकार कंपनी ने नया CEO नियुक्त कर दिया है। अब नीतू शर्मा एयरपोर्ट की कमान संभालेंगी।
पहले इस पद पर स्विट्जरलैंड के क्रिस्टोफ शनेलमैन थे, लेकिन उन्हें अब एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बना दिया गया है। अंदरखाने की खबर ये है कि विदेशी CEO होने की वजह से एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने में दिक्कत आ रही थी।
इसी पेंच को सुलझाने के लिए कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया। नीतू शर्मा पहले CFO थीं और प्रोजेक्ट की फाइनेंशियल प्लानिंग में उनकी अहम भूमिका रही है। अब देखना होगा कि इस बदलाव के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट कितनी तेजी पकड़ता है।

