PAWAN KHERA : गुवाहाटी हाईकोर्ट सख्त, बोला – ‘निर्दोष महिला को घसीटा’, हिरासत में पूछताछ जरूरी

Date:

PAWAN KHERA : Guwahati High Court takes a tough stand, says ‘innocent woman dragged’, custodial interrogation necessary

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका सीधे खारिज कर दी है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि खेड़ा ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए एक निर्दोष महिला को विवाद में घसीटा है। यही नहीं, कोर्ट ने साफ कहा कि इस मामले में हिरासत में पूछताछ जरूरी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपों के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि खेड़ा अब तक अपने आरोपों को ठोस तरीके से साबित नहीं कर पाए हैं। अब इस फैसले के बाद खेड़ा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related