CHHATTISGARH : अवैध खनन में धंसी मिट्टी, ग्रामीण की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

Date:

CHHATTISGARH : Soil collapses due to illegal mining, villager dies, questions raised on administration

सरगुजा। सरगुजा में अवैध कोयला खनन ने एक और जान ले ली। अमेरा खदान इलाके में 70-80 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे एक ग्रामीण पर अचानक मिट्टी धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव वाले साफ कह रहे हैं कि ये हादसा नहीं, सिस्टम की नाकामी है। इलाके में लंबे समय से कोयला माफिया खुलेआम धंधा चला रहे हैं। गरीब ग्रामीणों को लालच देकर या मजबूरी में खतरनाक गड्ढों में उतार दिया जाता है, जहां हर पल मौत का खतरा रहता है।

हर दिन सैकड़ों बाइक से कोयला निकालकर भट्ठों और होटलों में सप्लाई हो रहा है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही दिखती है। अब हादसे के बाद पुलिस जांच की बात कर रही है, लेकिन सवाल वही है क्या इस बार सच में कुछ बदलेगा या फिर अगला हादसा होने तक सब शांत रहेगा?

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related