CG Crime News: Doctors Accused of Assault and Robbery; Police Launch Investigation
CG Crime News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर नशे की हालत में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ मारपीट और चांदी की चेन व नकदी लूटपाट के गंभीर आरोप लगे है।
पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से उनका सामना हुआ
आरोप है कि, दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और दोनों ने सुदर्शन पांडे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
साथ ही उनके गले से चांदी की चेन और लगभग 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

