छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान जवानों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बुधवार सुबह एसटीएफ, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन पर गए थे।

जवान अभी शोभा इलाके से 13 किलोमीटर दूर भीमाटिकरा से आगे जंगल में पहुंचे थे। उसी वक्त 12 से 15 जवानों ने फायर खोल दिया और जवानों पर फायरिंग करने लगे। इसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की।

दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक फायरिंग चली। जिसके बाद नक्सली जवानों को भारी पड़ता देख जंगल में ही अंदर की ओर भाग गए। फायरिंग रुकने के बाद नक्सलियों ने मौके पर सर्चिंग की। जिसमें एक टैबलेट, एक इंसास मैगजीन, 2 कारतूस, पिट्‌ठू बैग, सोलर प्लेट व वायर, वॉकी-टॉकी, 10 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुआ है।

जवान अब भी इलाके में सर्च कर रहे हैं। ये इलाका ओडिशा जिले के नवरंगपुर से लगा हुआ है। नवरंगपुर का कुछ इलाका आंध्र प्रदेश से भी लगता है। बताया जाता है इसी इलाके से बड़े नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसते हैं। ये भी बताया जाता है कि बरसात कम होने के बाद नक्सली इस जंगल में अपना कैंप बनाते हैं। यही वजह है कि इन दिनों में भी यहां पर बड़ी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा था। मगर जवान पहले ही वहां पहुंच गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related