PM MODI’S VISIT TO NORWAY: यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति के लिए संवाद जरूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi’s Visit to Norway: Dialogue Essential for Peace in Ukraine and West Asia

PM MODI’S VISIT TO NORWAY : PM Modi दो दिनों के दौरे पर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गये हैं। करीब 43 वर्षों के बाद ये पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की धरती पर कदम रखा है।

इससे पहले जून 1983 में इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था।

PM Modi ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गार स्टोरे के साथ संयुक्त प्रेस मीट में कहा कि भारत मध्य-पूर्व और यूक्रेन में संघर्ष की समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता।

उन्होंने कहा, “भारत और नॉर्वे दोनों नियमों पर आधारित ऑर्डर, संवाद और कूटनीति पर भरोसा रखते हैं।

हम एकमत हैं कि सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की जल्द से जल्द समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते है।

PM Modi ने कहा, “हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ती हुई वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं का रिफ़ॉर्म अनिवार्य है और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related