CG CSMCL OVER TIME SCAM:  दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ चालान हुआ पेश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CSMCL Over time Scam: Charge Sheet Filed Against a Dozen Accused!

CG CSMCL OVER TIME SCAM :  छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के बहुचर्चित मैनपॉवर ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW और ACB ने आज स्पेशल कोर्ट में करीब 182.98 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान मामले में दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ फर्स्ट चार्जशीट पेश की।

जांच में फर्जी बिल, ओवरटाइम भुगतान और कमीशनखोरी के जरिए बड़े आर्थिक घोटाले का खुलासा हुआ है।

प्रथम अभियोग पत्र में 12 आरोपियों के नाम शामिल हैं. जिसमें अनवर ढेबर, नवीन प्रताप सिंह तोमर, तिजऊराम निर्मलकर, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत दरंदले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, एन. उदय राव, राजीव द्विवेदी एवं संजीव जैन के खिलाफ प्रस्तुत किया गया है।

EOW ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रथम अभियोग पत्र है और मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका, अवैध राशि के उपयोग, निवेश और आर्थिक लेनदेन की जांच अभी जारी है।

एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान मिलने वाले अतिरिक्त साक्ष्यों के आधार पर आगे और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related