AGNIVEER SERVISE : अग्निवीरों में बड़े बदलाव की तैयारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AGNIVEER SERVISE : Preparations for big changes in Agniveers!

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। अग्निवीरों के पहले बैच का चार साल का कार्यकाल 2026-27 में पूरा होने वाला है। इसी बीच चुनिंदा अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणी के बयान के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन करने वाले उन अग्निवीरों को अतिरिक्त दो साल तक सेवा का मौका मिल सकता है, जिन्हें तत्काल नियमित कैडर में जगह नहीं मिलेगी।

फिलहाल अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। इसके बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल किया जाता है, जबकि बाकी 75 प्रतिशत सेवा निधि पैकेज लेकर सेवा से बाहर हो जाते हैं।

दो साल का संभावित विस्तार सेना के लिए भी अहम माना जा रहा है। इससे प्रशिक्षित जवानों का अनुभव और दक्षता कुछ और समय तक सेना के काम आ सकेगी। वहीं अग्निवीरों को अतिरिक्त सेवा, वेतन और सुविधाओं का अवसर मिल सकता है।

जनरल राजा सुब्रमणी ने कहा है कि योजना में कमांडरों और अग्निवीरों से मिलने वाले जमीनी फीडबैक के आधार पर सुधार किए जा रहे हैं। हालांकि, दो साल के विस्तार को लेकर अंतिम नियम और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार अग्निपथ योजना में क्या बदलाव करती है और कितने अग्निवीरों को इसका लाभ मिलता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related