MODI TOUCHES FEET : PM मोदी ने छुए बुजुर्ग कार्यकर्ता के पैर, भावुक कर देने वाला पल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MODI TOUCHES FEET : PM Modi touches the feet of an elderly worker, an emotional moment…

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह के बीच एक ऐसा पल सामने आया, जिसने पूरी महफिल लूट ली। Narendra Modi जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्होंने सीधे एक बुजुर्ग शख्स के पास जाकर उन्हें गले लगाया, फिर उनके पैर छुए और काफी देर तक उनसे स्नेह से बात करते रहे। यह नजारा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

हर कोई यही पूछने लगा कि आखिर वो बुजुर्ग कौन हैं, जिनके सामने प्रधानमंत्री भी झुक गए। बाद में पता चला कि ये 98 वर्षीय Makhanlal Sarkar हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे पुराने और सम्मानित कार्यकर्ताओं में गिना जाता है।

बताया जाता है कि माखनलाल सरकार 1952 में Syama Prasad Mukherjee के साथ आंदोलन में शामिल रहे थे और बीजेपी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। शपथ मंच पर दिखा यह भावुक पल अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related