10 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य के लिए नया आदेश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। मध्यप्रदेश में फिर से नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ है। रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। नाईट कर्फ्यू 10 अगस्त तक लागू रहेगा। इसके साथ ही 10 तारीख तक छूट की समय सीमा बढ़ाई गई है। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। बता दें ​कि शनिवार को कोरोना के 22 नए संक्रमित मरीज मिले। कई दिनों बाद 20 का आंकड़ा पार होने से सरकार की ​चिंता बढ़ गई है। वहीं अब सरकार फिर से सख्ती अपनाई है। दूसरी ओर तीसरी लहर की आशांकाओं को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने तत्काल नाईट कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को मध्यप्रदेश में कोरोना के 22 नए मरीज मिले। प्रदेश में अब तक 7 लाख 91 हजार 828 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। शनिवार को 21 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 7 लाख 81 हजार 193 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं अब तक 10 हजार 513 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 122 है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related