OMG : प्यार में फिर सरहद पार, शादीशुदा प्रेमी के पास नेपाल से भारत आई महिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OMG: Love again across the border, woman came to India from Nepal to married lover

दरभंगा। प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। प्रेम में दीवाने सरहद पार करने में घबराते नहीं है। पाकिस्तान से चार बच्चों की मां सीमा हैदर भारत चली आई। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान से 34 वर्षीय अंजू प्रेमी नसरुल्ला के लिए पाकिस्तान चली गई। दोनों खबरों की चर्चा खत्म नहीं हुई है कि नेपाल की एक विवाहिता बिहार के दरभंगा पहुंच गई। हालांकि, लड़के ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।

दो बच्चों की मां है महिला –

इस मामले में शुक्रवार देर हाई वोस्टेज ड्रामा जारी है। नेपाल निवासी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ आई। इसके बाद अपने प्रेमी गोविंद कुमार की तलाश में दरभंगा आ गई।

प्रेमी गोविंद भी पहले से शादीशुदा –

काफी मशक्कत के बाद संगीता ने अपने प्रेमी का घर ढूंढ निकाला। हालांकि जब इसकी जानकारी गोविंद की पत्नी को मिली तो वह आपा खो बैठी। उसने संगीता को घर में दाखिल होने से रोक दिया। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया। आसपास के लोग जुट गए।

इस बीच मौका देख गोविंद कुमार घर से भाग गया। संगीता चीख-चीखकर कहने लगी की वह गोविंद से प्यार करती है। वह उसका पति है। उसने शादी करने की बात कही है।

गोविंद की पत्नी ने कहा –

गोविंद कुमार की पत्नी प्रेरणा ने कहा कि उनकी शादी को 8 साल हो चुके हैं। विवाह के बाद दो बच्चों के माता-पिता हैं। ऐसे में उसका पति किसी दूसरे से प्यार कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे पति इस महिला को नहीं जानते हैं।

महिला ने वापस जाने से इनकार किया –

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, नेपाल से आई महिला ने वापस जाने से मना कर दिया। वह गोविंद के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इससे नाराज होकर गोविंद के मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा है।

महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने कहा कि पीड़िता पुलिस स्टेशन आई थी। वरिष्ठ पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। पीड़िता से आवेदन देने के लिए कहा गया है।

बैंक में नौकरी करता है गोविंद –

गोविंद कुमार लहेरियासराय के बाकरगंज में रहता है। वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित बंधन बैंक का कर्मचारी है। गोविंद और संगीता की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

प्रेमिका का दावा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में उसका घर है। जहां से गोविंद से मिलने आती थी। इस दौरान दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। कुछ दिनों बाद प्रेमी से उसे छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि उसने अपना ट्रांसफर करा लिया है। इसके बाद उसकी तलाश में दरभंगा पहुंची।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...