AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the crosshairs!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और कथित ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर को धमकी देने की बात कही गई है। हालांकि, इन पोस्ट और ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल पोस्ट में आमिर खान का नाम लेते हुए कई गंभीर बातें लिखी गई हैं। दावा किया जा रहा है कि पोस्ट गैंग से जुड़े आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से शेयर की गई है। धमकी के पीछे आमिर की निजी जिंदगी और उनकी शादी को लेकर विरोध का भी जिक्र किया गया है।
SUPREME COURT : वोटर लिस्ट और नागरिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
फिलहाल इस मामले में पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और कथित ऑडियो को लेकर बहस तेज हो गई है।
