RAHUL GANDHI DEHRADUN : Education system is in crisis due to paper leak – Rahul Gandhi
देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से अब तक 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
राहुल गांधी ने दावा किया कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर काम करना चाहिए। रोजगार को लेकर भी उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी आज युवाओं के लिए सबसे बड़ा विकल्प बन गई है।
RAIPUR FAMILY DEATH : बंद घर से मिली पूरे परिवार की लाश, 5 मौतों से हड़कंप
कार्यक्रम में एक NEET अभ्यर्थी के पिता ने भी अपनी बेटी की मौत का जिक्र करते हुए न्याय की मांग की। राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है।
