3 की जगह अब 1 सितंबर को रहेगा नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश

Date:

रायपुर। राज्य सरकार ने जारी घोषित ऐच्छिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधित करते हुए 3 सितंबर की जगह अब नवाखाई के दिन, यानी 1 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
जारी आदेश के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग की समसंख्यक अधिसूचन दिनांक 6 अक्टूबर 2021 द्वारा वर्ष 2022 के लिए सार्वजनिक, सामान्य व ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाश की सूची के सरल क्रमांक 36 में दिनांक 3 सितंबर 2022 को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। इस संबंध में आंशिक संशोधन करते हुए नवाखाई हेतु 3 सितंबर 2022 के स्थान पर 1 सितंबर 2022 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NAXAL NEWS : ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

CG Naxal News: Vehicle Carrying ITBP Jawans Overturns; 6...

CG ELECTION : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की घोषणा! 

CG Elections: Urban Body and Panchayat By-elections Announced! CG ELECTION...

ANIL AMBANI : अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़

ANIL AMBANI : Major twist in Anil Ambani case रायपुर।...