सफाई नहीं तो भुगतान नहीं: महापौर मीनल चौबे ने ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सख्त रुख में नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब शहर में सफाई नहीं होगी तो ठेकेदारों को भुगतान भी नहीं किया जाएगा। महापौर ने कहा — “शहर की सफाई नहीं है तो भुगतान की फाइल आगे कैसे बढ़ जाती है… यह गंभीर विषय है।”

 

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर ने सभी सफाई ठेकेदारों को दो-टूक चेतावनी दी कि यदि शहर को स्वच्छ नहीं रखा गया, तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, विनोद पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही सहित सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

महापौर चौबे ने निर्देश दिया कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग और भौतिक सत्यापन करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने अपर आयुक्त (वित्त) को भी निर्देश दिया कि केवल भौतिक सत्यापन के बाद ही सफाई ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जाए। महापौर ने कहा कि रायपुर की सफाई राजधानी शहर के अनुरूप होनी चाहिए और इसमें जनअपेक्षित सुधार स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।

 

> महापौर मीनल चौबे का संदेश:

“सफाई नहीं तो भुगतान नहीं — रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related