CG ACCIDENT NEWS: दुर्ग में सड़कों पर कहर …तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, लापरवाह रफ्तार बनी वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT NEWS : दुर्ग। मंगलवार का दिन जिले के लिए हादसों से भरा साबित हुआ। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक स्कूली बच्ची, एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए इन हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना धमधा-खैरागढ़ मार्ग की है, जहां 10 वर्षीय छाया साहू की तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मौत हो गई। बताया गया कि धरमपुरा निवासी छाया रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी खोरपा निवासी बाइक सवार माधव यादव ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची झाड़ियों में जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरी घटना भिलाई के सुपेला संडे मार्केट की है, जहां रात करीब 10 बजे साइकिल सवार एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शासकीय अस्पताल के मरचुरी में रखवाया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

 

तीसरी घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा गेट के पास हुई, जहां पदुम नगर निवासी 64 वर्षीय के. लक्ष्मण राव की बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related