एयर शो अभ्यास के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, दाई दीदी क्लिनिक टीम ने त्वरित उपचार से बचाई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को होने वाले सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के भव्य एयर शो की तैयारियों के बीच शनिवार को एक स्कूल छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कार्यरत एमएमयू-02 ‘दाई दीदी क्लिनिक’ की टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रा का त्वरित प्राथमिक उपचार किया।

डॉ. तिलेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे ओआरएस (ORS) और आयरन टैबलेट्स दीं। टीम में फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्नीशियन प्रियंका यादव, और नर्स राजश्री चेलक शामिल थीं। इस दौरान एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा भी स्थल पर मौजूद रहीं।

दाई दीदी क्लिनिक की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि राज्य सरकार की यह मोबाइल मेडिकल यूनिट न केवल शहरी और स्लम क्षेत्रों में, बल्कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों और आपात स्थितियों में भी जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

यह पहल “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सुरक्षित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करती है, जहाँ हर नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related