Nepal Helicopter Crash: नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Nepal Helicopter Crash: Helicopter crashes in Nepal; accident occurs during landing.

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक हेलीकॉप्टर खेत में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना केपिलासगढ़ी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-2 में खरतमचा के बालाबेस इलाके में हुई। हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव ले जा रहा था। खोटांग जिले के एक खेत वाले इलाके में उतरने की कोशिश करते समय एक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने एएनआई को बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

खराब मौसम या तकनीकी दिक्कत

स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खराब मौसम, तकनीकी दिक्कत या लैंडिंग के दौरान गलती इसकी वजह हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related