CG Anganwadi Bharti 2026: सहायिका पद के लिए निकली भर्ती ,जानिए कैसे करें आवेदन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Anganwadi Recruitment 2026: Recruitment Announced for Assistant Posts — Learn How to Apply

CG Anganwadi Bharti 2026: अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी में नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग, डी.के.एस. भवन रायपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत माड़पाल दुग्गापारा में आंगनबाड़ी सहायिका रिक्त पद पर नियमानुसार पूर्ति किया जाना हैं।

 

31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से या स्वयं कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।

 

योग्यता और आयु सीमा तय

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

आवेदन पत्र का प्रारूप और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related