सांसद बैज का बड़े नेताओं से मिलने का दौर जारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

Date:

रायपुर. हाई कमान के बुलावे पर सांसद दीपक बैज दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और वे एक के बाद एक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे. एक के बाद एक मुलाकातों के सिलसिले से उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की तस्वीरें साफ होती नजर आ रही. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज के नाम का ऐलान कभी भी हो सकता है.आपको बता दें कि सांसद दीपक बैज ने कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी. आज प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से भी मुलाकात की है. एक के बाद एक मुलाकातों से यह कयास लगाए जा रहे कि दीपक बैज के नाम का ऐलान प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कभी भी हो सकता है.

संकेत हैं कि एक-दो दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि राज्य संगठन का नेतृत्व कौन करेगा? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के नेताओं के सामने अपनी बात रख दी है. चर्चा यही है कि मुख्यमंत्री ख़ुद संगठन में बदलाव के पक्षधर है. सत्ता और संगठन के बीच पिछले कुछ वक़्त से खींची दरारों को चुनाव के पहले भरने का यही एक विकल्प माना जा रहा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related