RAIPUR CONGRESS : Internal fight intensifies in Congress… leaders face to face over the chair
रायपुर. रायपुर कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे ने पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला सीधे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तक पहुंच गया है।
कमल धृतलहरे का कहना है कि कुकरेजा कई बार सार्वजनिक रूप से उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं और लगातार कुर्सी छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि कमल की नियुक्ति को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं, लेकिन उन्हें हटाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
इस विवाद में अब सामाजिक संगठन भी कूद पड़े हैं। प्रगतिशील सतनामी समाज ने कमल के समर्थन में खुलकर विरोध जताया है। वहीं अजीत कुकरेजा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक में सवाल उठाए थे, कोई दबाव नहीं बनाया।
कुल मिलाकर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब बढ़ती नजर आ रही है और आने वाले दिनों में ये विवाद और बड़ा रूप ले सकता है।

