CHHATTISGARH : Announcement to call a special session of the Assembly on women reservation
रायपुर। रायपुर में महिला आरक्षण को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। BJP के जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।
साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को पास नहीं होने दिया, जिससे महिलाओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के लिए फैसले ले रही है, लेकिन विपक्ष इसमें रोड़ा बन रहा है।
सुभाष स्टेडियम से निकली इस रैली में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे। साफ है कि महिला आरक्षण अब सियासी लड़ाई का बड़ा मुद्दा बन चुका है।

