CHHATTISGARH : ओवरटाइम में 115 करोड़ का खेल!

Date:

CHHATTISGARH : Game worth Rs 115 crore in overtime!

रायपुर. रायपुर से बड़ा घोटाला सामने आया है। CSMCL में ओवरटाइम के नाम पर करोड़ों का खेल पकड़ा गया है और EOW ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में खुलासा हुआ कि 2019 से 2024 के बीच करीब 115 करोड़ रुपये ओवरटाइम के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को दिए गए, लेकिन ये पैसा कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय कमीशन के तौर पर इधर-उधर बांटा गया।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार सिंह और तिजऊ राम निर्मलकर पर आरोप है कि ये कंपनी के खाते से लाखों रुपये निकालकर अधिकारियों तक पहुंचाते थे। इससे पहले 28.80 लाख रुपये कैश भी जब्त किए गए थे, जिससे पूरा मामला खुला।

बताया जा रहा है कि ये रकम आगे बड़े स्तर तक पहुंचती थी। अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ हो रही है और इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related