CHHATTISGARH : Officer reinstated after phone controversy!
रायपुर. रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सचिव से फोन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में सस्पेंड किए गए वन विभाग के अधिकारी मनीष कश्यप को अब राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।
दरअसल, 9 फरवरी को कश्यप को इसलिए निलंबित किया गया था क्योंकि उन्होंने विभागीय सचिव से फोन पर बात करते हुए अनुशासनहीनता दिखाई थी। यह कॉल केंद्र सरकार की एक अहम बैठक की जानकारी देने के लिए किया गया था।
मामले की जांच पूरी होने के बाद अब शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें फिर से बहाल कर दिया है। यानी विवाद के बाद अब कश्यप की वापसी हो गई है, जिससे विभाग में फिर हलचल तेज हो गई है।

