राहुल के समर्थन में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस का अभियान, मरकाम, शैलजा ने जारी किया वीडियो, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

Date:

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज सीजी स्‍टैंड विद राहुल गांधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि समस्त प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कांग्रेस का अभियान ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

इस अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में एक वीडियो संदेश दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता को रद्द करने से लेकर अडानी का केंद्र सरकार के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान को #CGStandsWithRahulGandhi के साथ चला रही है। ट्विटर पर कांग्रेस का यह अभियान #CGStandsWithRahulGandhi टाप ट्रेंड कर रहा है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जारी किया वीडियो संदेश

आज के दिन देश में जो परिस्थिति पैदा हुई है, ये लोकतंत्र पर हमला है। राहुल गांधी जी ने कुछ सवाल उठाए, जिनका जवाब मोदी जी न सदन में दे पाए, न बाहर दे रहे हैं। इसके विपरित राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं। उनके सवालों का जवाब तो भाजपा और मोदी जी को देना पड़ेगा। अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आया, किसने दिया। इसका जवाब जनता को चाहिए।

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो पदयात्रा किया है इससे भारत सरकार डर चुका है- कवासी लखमा

केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार तानाशाह सरकार, लोकतंत्र का, प्रजातंत्र का गला घोटने का काम कर रही है– मोहन मरकाम

राहुल गांधी को घर की जरूरत नहीं है। और न ही सदस्यता की जरूरत है। क्योंकि राहुल गांधी इस देश के लोकतंत्र की, देश के आम नागरिक की वो आवाज है जो कभी दब नहीं सकती – कुमारी सेलजा

राहुल नए महात्मा गांधी हैं। सच बोले तो अंग्रेजी हुकूमत ने राष्ट्रपिता को दबाया, अब यही काम केंद्र सरकार कर रही है– अमितेश शुक्ल

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related